जालौन-उरई । उमस भरी गर्मी तथा रमजान के माह में नगर की बिजली पानी व्यवस्था खराब हो जाने के कारण आम जनता तथा रोजेदार परेशान हैं। रोजेदारों ने नगर की बिजली पानी व्यवस्था ठीक कराने की मांग जिलाधिकारी से की है।
उमस भरी गर्मी में नगर की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। साढ़े तीन घंटे की बजाय दस से बारह घंटे हो रही कटौती ने लोगों का सुकून छीन लिया है। रमजान का माह के कारण रोजेदार भी खासे परेशान हैं। बिजली के कारण नगर की जलापूर्ति भी बेपटरी हो गई है। गणेशजी, पुरानी नझाई, पुरानी हाट समेत कई मुहल्लों में लोग पानी के लिए परेशान हैं। रोजेदार जावेद अख्तर, इशहाक, महमूद, नौशाद, निजाम, साबिर, तारिक ने जिलाधिकारी से मांग की है कि रमजान के अंतिम दिनों में बिजली पानी की व्यवस्था ठीक कराई जाए। इस बारे में जब एसडीओ नवीन सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि एक तो आपूर्ति पूरी मिल नहीं पा रही है तथा कुछ लोकल फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित हो रही है। ओवरलोडिंग के कारण ट्रिपिंग हो जाती है। निवर्तमान सपा नगर इकबाल मंसूरी ने घोषणा की है कि अगर एक दो दिन में बिजली पानी की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बिजली विभाग तथा स्थानीय प्रशासन का घेराव किया जाएगा।






Leave a comment