कालपी-उरई । कानपुर से झांसी जा रही रोडवेज बस में यात्रा कर रहा युवक बस में अचेत होने से अफऱा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में 100 डायल की पुलिस ने अचेत व्यक्ति को जोल्हूपुर मोड़ से लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालपी में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद जिला अस्पताल उरई रिफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ चौराहे पर शुक्रवार की सुबह आठ बजे करीब कानपुर से झांसी की ओर जा रही रोडवेज बस नम्बर यूपी 93 एटी 4830 में यात्रा कर रहे यात्रियों की नजर बस में सवार एक युवक पर पड़ी जो अचेतावस्था में पड़ा था। उसे देख रोडवेज बस में अफरा-तफरी मच गई। बस स्टाफ व यात्रियों ने अचेत युवक को कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ चौराहे पर उतार दिया। उसके पास कानपुर से जोल्हूपुर मोड़ का टिकट था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची 100 डायल की पुलिस के आरक्षी चालक प्रहलाद सिंह आरक्षी हरदयाल व संजय रायक्वार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालपी में भर्ती कराया। वही अचेत युवक की तलाशी में उसके पास एेसा कुछ नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। चर्चा है कि उसके साथ जहर खुरानी हुई है। वही अचेत व्यक्ति की हालत ठीक न होने पर जिला अस्पताल उरई के लिए रिफर कर दिया गया। वही प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा ने कहा कि युवक के होश आने का इंतजार किया जा रहा है तभी मामले की वास्तविक हकीकत का पता चल सकेगा।






Leave a comment