उरई। ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर विकास भवन गेट पर धरना दिया। इस दौरान हुई सभा की अध्यक्षता नरेश चंद्र द्विवेदी ने की। रामबिहारी वर्मा ने संचालन किया।
कर्मचारी नेताओं ने सभा में उनकी जायज मांगे पूरी न होने के लिए सरकार और प्रशासन को कोसा। सभा में पवन तिवारी, मनोज कुमार गौतम, रजनीकांत त्रिवेदी, मनोज कुमार गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किये। हर्षित गुप्ता, वसीम खां, संदीप गुप्ता, मेधा, लक्ष्मण चैरसिया, शीलनिधि शुक्ला, देवेंद्र निरंजन, फूल सिंह, प्रवीण रत्नम, जगदंबा प्रसाद, मुन्ना लाल, मनोज गौतम, देवेंद्र सिंह राजावत, मजबूत सिंह निरंजन, नौसाद अली, रामकुमार, प्रमोद सोनी, अश्वनी गुबरेले, गंधर्व सिंह, मेहरबान सिंह, सुमित यादव, अनिल गुप्ता, आकांक्षा कौशल, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, धीरेंद्र यादव, संतोष गौतम, हरीश राठौर, नीतेश परिहार, कृष्णमुरारी विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment