उरई। जालौन जनपद के कालपी नगर में जन्में अशोक बाजपेयी को नरेंद्र मोदी विचार मंच का राष्ट्रीय महामंत्री संगठन नियुक्त किया गया है जिससे पूरे जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं बाजपेयी को फोन पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
बताते चले कि बाजपेयी ने हिन्दुत्व की राजनीति में पहले पायदान से शिखर तक का सफर तय किया। वे हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष रहे। भाजपा नगर महामंत्री और नगर अध्यक्ष जैसे पदों पर रहकर पार्टी के विस्तार में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
रामजन्म भूमि आंदोलन में वे छुपते-छुपाते जान हथेली पर रखकर अयोध्या तक पहुंचने में सफल रहे और विवादित ढांचे के विश्वंस के साक्षी बने। कई बार पार्टी के लिए उन्हें जेल जाना पड़ा। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें कालपी क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया। जिसमें उन्होंने विधायक नरेंद्र सिंह जादौन को ऐतिहासिक बहुमत से सफलता दिलाई। बाद में नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक रवि चाणक्य ने उनको बुंदेलखंड कानपुर का प्रांतीय अध्यक्ष बनाया। उन्होंने उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में मंच का विस्तार कर साबित कर दिया कि कितना भी कठिन कार्य हो अगर आपके अंदर दृढ़ इच्छा शक्ति है तो आप कामयाब होगें।
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में चल रहे नरेंद्र मोदी विचार मंत्र के दो दिवसीय अधिवेशन में शनिवार को अशोक बाजपेयी को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी दे दी गई। जिससे यहां हर्ष की लहर दौड़ गई। सेठ राजीव पुरवार, अरुण सिंह चैहान बना, श्रीकांत पुरवार, मनोज पाण्डेय, अरविंद सिंह राठौर, पूर्व सभासद लखन खटीक, कल्लू शुक्ला, हनी कोष्ठा, गल्ला व्यापार मंडल के तमाम पदाधिकारियों आदि ने उनको शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।




Leave a comment