उरई। जालौन में एक युवक की गर्दन में चाकू लगने से हुई मौत के मामल में उसकी पत्नी और सास सहित तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया है।
मालूम रहे कि जालौन कोतवाली क्षेत्र के छानी खास गांव में बुधवार की रात को पत्नी से हुए विवाद के बाद मिथुन की चाकू से गर्दन कट जाने के कारण मौत हो गई थी। बाद में मिथुन के पिता श्रीराम दोहरे ने आरोप लगाया कि मिथुन की पत्नी ज्योति के उसके मौसेरे भाई इंद्रपाल सिंह से अवैध संबंध थे। जिसके कारण ज्योति, इंद्रपाल और ज्योति की मां प्रभा देवी निवासी सिकंदरा कानपुर देहात ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने छानबीन के बाद कहा कि मिथुन ने अपने आप को चाकू मारा था। लेकिन उसकी पत्नी, सास और रिश्तेदार इंद्रपाल उसे इसके लिए बाध्य करने के लिए जिम्मेदार है इसलिए मुकदमा लिखकर तीनों पर कार्रवाई की जायेगी।

Leave a comment