उरई। दहेज के विवाद को लेकर जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
घटना जालौन नगर के मोहल्ला तोपखाना कंजड़ कालोनी की है। रूबी पत्नी कुंवर सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री के शादी पन्ना लाल के बेटे अशोक के साथ तय की थी। जिसमें गत वर्ष 15 दिसंबर को गोद भराई का कार्यक्रम हुआ था।
बाद में पुत्री के भावी ससुरालजनों के दहेज के लिए लालच को देखकर उसने यह रिश्ता तोड़ दिया और अदालत में कार्रवाई शुरू कर दी। जिससे नाराज होकर पन्ना लाल आकाश आदि ने गाली-गलौज करते हुए उसके यहां मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि जांच की जा रही है।

Leave a comment