जालौन-उरई। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम खनुवां में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों में 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण डाक्टरों की टीम ने किया।
इस दौरान अति कुपोषित पाये गये तीन बच्चों को रेफर कर दिया गया। डा. रणधीर निरंजन, रेनू उपाध्याय, जमशेद और अमर दीप डाक्टरों की टीम में शामिल थे। परीक्षण के दौरान उन्होंने प्रत्येक बच्चे का वजन लिया। पेट, आंख और नाखून देखने के अलावा उनके परिजनों से भी पूंछतांछ की।
इस दौरान तीन बच्चे अतिकुपोषित पाये गये जिन्हें एनटीआरएस में रेफर कर दिया गया। इस दौरान डाक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य संबंधी कुछ टिप्स भी दिये। जिसमें साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया तथा बच्चों को पोषक तत्व के बारे में बताया गया। डाक्टरों की टीम ने 11 से 18 वर्ष तक की किशोरियों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर भी जानकारी दी। इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री आराधना देवी, मिथलेश उदैनिया, सर्वेश कुमारी, संगीता गौर आदि मौजूद रहीं।







Leave a comment