जालौन-उरई। नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर अपहृत कर ले जाने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में की। पुलिस ने इस सिलसिले में एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिख लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के निवासी ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव का ही मंगल सिंह बहला-फुसला कर अगवा कर ले गया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a comment