उरई। शनिवार को विकास भवन सभागार मेें जिले के प्रभारी मंत्री जयकुमार जैकी की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की परियोजनाओं के लिए वित्तीय वर्ष 2018-19 हेतु 4 अरब 89 करोड़ 87 लाख रुपये के व्ययो की मंजूरी योजना समिति ने प्रदान की।
बैठक का संचालन मुख्य विकास अधिकारी अवधेश प्रसाद सिंह ने किया। इसमें सांसद भानु प्रताप वर्मा, उरई के विधायक जीएस वर्मा, कालपी के विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन, माधौगढ़ के विधायक मूलचंद्र निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन निरंजन, परिवहन राज्य मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद सिंह चैहान, यज्ञदत्त शर्मा के प्रतिनिधि भगवान दास त्रिपाठी और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।







Leave a comment