
कोंच-उरई । इप्टा सरंक्षक अनिल वैद ने कहा है कि सफलता हासिल करने का पहला मंत्र है कड़ी मेहनत। मेहनत का कोई शॉर्टकर्ट नहीं होता। यदि अपने पाठ्यक्रम की आवश्यकता के अनुसार कड़ी मेहनत करते हैं तो उसका सकारात्मक प्रतिफल अवश्य ही मिलता है। यह बात उन्होंने अमरचंद्र महेश्वरी इंटर कॉलेज में भारतीय जन नाट्य संघ इप्टा इकाई कोंच की चल रही 18वीं ग्रीष्मकालीन बाल एवं युवा रंगकर्मी नाट्य कार्यशाला में कही।
इप्टा के प्रांतीय सचिव/ इकाई सरंक्षक डॉ. मोहम्मद नईम बॉबी ने रंगमंच की विधा पर गहराई से प्रकाश डाला।
नाट्य प्रशिक्षक पुष्पेन्द्र सिंह ने कहा कि हमेशा जीवन में बड़े सपने देखें और लांग टर्म गोल बनाएं। जब भी ऐसा लगे कि आप हार रहे हैं तो अपने सपनों को याद करें। खुद को यह अहसास दिलाएं कि सपने इतने कीमती हैं कि संघर्ष उन सपनों के सामने कुछ भी नहीं है। रंगकर्मी टिंकल राठौर ने सफलता के मूलमंत्र पर फोकस करते हुये कहा कि संसार की सबसे मूल्यवान चीज है समय। सभी के पास चौबीस घंटे होते हैं और जो इस समय का सही उपयोग कर लेता है वही सफल व्यक्ति है। रंगकर्मी अंकुर राठौर ने कहा कि जीवन में जब भी कोई अच्छा अवसर आये तो उसे चुकाना नहीं चाहिये। एकाग्रता के साथ आगे बढना सीखो। इस दौरान भाजपा के विधानसभा विस्तारक शैलेन्द्रसिंह, धर्मेन्द्र राठौर आदि ने भी कार्यशाला का निरीक्षण किया और नन्हें रंगकर्मियों का उत्साहबद्र्घन किया।







Leave a comment