कोंच-उरई । गल्ला व्यापारियों की संस्था श्री धर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा बल्दाऊ धर्मशाला में प्रस्तावित निर्माण कार्यों की देखरेख के लिये पांच सदस्यीय निर्माण समिति गठित की है। इसके अलावा संस्था की परिसंपत्तियों का किराये पर उपभोग कर रहे ऐसे किरायेदारों जो समय से किराया अदा नहीं कर रहे हैं, को नोटिस देने की तैयारी में है।

धर्मादा की अहम् बैठक रविवार को बल्दाऊ धर्मशाला में संस्था अध्यक्ष गंगाचरण वाजपेयी की अध्यक्षता एवं मंत्री मिथलेश गुप्ता के संचालन में संपन्न हुई। धर्मादा की संपत्ति बल्दाऊ धर्मशाला में कुछ निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं जिनकी देखरेख के लिये पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में राममोहन रिछारिया, अखिलेश बबेले, जयप्रकाश मुखिया, ओमशंकर अग्रवाल, रमेश तिवारी को शामिल किया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि संस्था की परिसंपत्तियों का उपभोग करने बाले ऐसे किरायेदारों जिन्होंने किराये की अदायगी नहीं की है, को संस्था नोटिस जारी करेगी। इस दौरान कोषाध्यक्ष नवनीत गुप्ता भी मौजूद रहे।

Leave a comment