कोंच-उरई । रविवार की सुबह एक महिला कूलर में पानी डाल रही थी तभी उसे बिजली का जोरदार करंट लगा जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला तिलक नगर निवासी राजेन्द्र अग्रवाल की पत्नी साधना (50) सुबह सो कर उठी थी, उसने देखा कि जिस कूलर की हवा में उसका बेटा सो रहा है उस कूलर में पानी खत्म हो गया है। वह बिना कूलर बंद किये उसमें पानी डालने लगी। इसी बीच उसे बिजली के करंट का तेज झटका लगा और वह अचेत हो गई। परिवार के लोगों ने देखा तो उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। परिवार के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।







Leave a comment