
कोंच-उरई । नगर के सूरज ज्ञान मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एक सादा समारोह आयोजित किया गया जिसमें जेईई एडवांस की परीक्षा में सफलता हासिल करने बाले दो छात्रों को सम्मानित किया गया, वहीं नीट परीक्षा में सफल होने पर एक छात्रा को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय में संपन्न हुये इस कार्यक्रम के दौरान प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. आरबी जैन, प्रबंधक अंकुर यादव ने विद्यालय के 12वीं कक्षा के छात्र नमन पहारिया एवं अभिषेक वर्मा को जेईई एडवांस परीक्षा में सफल होने पर उनका मनोबल बढाते हुये उन्हें सम्मानित और पुरस्कृत किया। गौरतलब है कि छात्र नमन पहारिया ने सामान्य वर्ग में 1067वीं रैंक तथा अभिषेक वर्मा ने आरक्षित वर्ग में 291वीं रैंक हासिल कर नगर व विद्यालय का गौरव बढाया है। छात्रा आराशिका ने मेडिकल की नीट परीक्षा 2011 में तथा छात्रा पारुल कस्तवार ने आईआईटीवी आर्क में सफल होकर अपना स्थान सुरक्षित किया है, इन्हें भी इस उपलब्धि पर पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने सफल हुये छात्र छात्राओं को बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रधानाचार्य मनीषकुमार, धर्मेन्द्र पहारिया आदि मौजूद रहे।




Leave a comment