
उरई । अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम विरोध दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को एक रैली श्रम प्रवर्तन विभाग तत्वावधान में निकाली गई जिसे भाजपा के जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया ।
यह रैली बाल श्रम के ख़िलाफ़ जागरूकता का संदेश देती हुई आंबेडकर चौराहा , शहीद भगत सिंह चौराहा , स्टेशन रोड , रथ रोड घंटाघर , माहिल तालाब, कोंच बस स्टैंड से जाईल रोड हो कर बघौरा में पुलिस लाइन्स के सामने श्रम प्रवर्तन कार्यालय पर समाप्त हुई । रैली का नेतृत्व श्रम प्रवर्तन अधिकारी आर के चतुर्वेदी ने किया । रमेश चंद्र द्विवेदी , निर्भय यादव , विजय शर्मा , रोहित दीक्षित , सुनील , नरेंद्र, इन्द्र पाल , निर्माण यूनियन के मंत्री देवेन्द्र आज़ाद , उपाध्यक्ष श्याम बिहारी , आगनवादी कार्यकत्रियाँ और समाजसेवी शामिल रहे ।




Leave a comment