उरई। एट कस्बे में छत के रास्ते से नीचे उतरे चोर एक घर से भारी मात्रा में जेवरात और नगदी लेकर चंपत हो गये। सुबह जब घरवालों को पता चला तो पुलिस को खबर की गई।
एट में वार्ड नं. 9 के अंतर्गत थाने के पास आशिक का मकान है। मंगलवार की रात आशिक का लड़का और बहू छत पर और खुद आशिक नीचे सो रहे थे। उनकी नींद में बेसुध होने का फायदा उठाकर चोर पिछवाड़े से छत पर चढ़ गये और दबे पांव जीने का गेट खोलकर नीचे जा पहुंचे जहां उनका सामान रुपया आदि रखा था। चोरों ने संदूक, अलमारी और अटैची खंगालकर लगभग दो लाख रुपये के जेवर और पचास हजार की नगदी पर से हाथ साफ कर दिया। सुबह जागने पर सामान तितर-बितर देख जब आशिक को घर में चोरी होने का पता चला तो उन्होंने माथा पीट लिया। आशिक ने एट थाने में घटना को लेकर तहरीर दे दी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।




Leave a comment