
जालौन-उरई । नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में आम जनता के लिए लगाएं गए लाखों के पेशाब घर कूड़े में तब्दील हो गए जिसके कारण इनका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है।
आम जनता की सुविधा के लिए नगर में जगह जगह अस्थाई पेशाब घर लगाए गये थे। लाखों रुपए खर्च करके लगाए गए नगर में अस्थाई पेशाब घर खराब हो चुके हैं। कुछ पूरी तरह खराब हो गए हैं तो कुछ के दरवाजे गायब हो गए हैं जिसके कारण लाखों खर्च के बाद भी इनका लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। देवनगर चौराहे क्षेत्र पंचायत कार्यालय के सामने रखे पेशाब घरों में गंदगी होने के कारण इनका प्रयोग नहीं हो पा रहा है। वहीं श्रीबराहीं देवी मंदिर लौना मार्ग पर रखे पेशाब घर कूड़े में तब्दील हो गये। पेशाब घर लगने के बाद खराब भी हो गए तो कुछ काम भी कर रहे हैं किन्तु इनमें लगी पानी की टंकी में कभी पानी नहीं भरा गया न ही पानी की व्यवस्था की गई है जिसके कारण इनमें गंदगी बनी रहती है। लाखों रुपए की लागत से लगाएं गए पेशाब घर बर्बाद हो गए हैं तथा सरकारी धन का लाभ जनता को भी नहीं मिल पाया है। जब इस संदर्भ में ईओ डीडी सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि लगभग सभी पेशाबघर काम कर रहे हैं।




Leave a comment