जालौन-उरई  । आज जालौन नगर युवा नेता रामेंद्र त्रिपाठी द्वारा सलीम मंसूरी के आवास विकास कालोनी स्थित आवास पर रोजा इफ्तार का कार्यक्रम रखा गया जहां सैकड़ों अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया।

रमजान के पवित्र माह में नगर के युवा नेता रामेंद्र त्रिपाठी द्वारा लोगों के बीच सौहार्द बढ़ाने की मंशा से सामाजिक एकता की मिशाल पेश की गई। उन्होंने रोजा अफ्तार का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्य रूप से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव, रामेन्द्र त्रिपाठी युवा सपा नेता, नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी ने कहा की देेश की एकता के लिए हिंदू मुस्लिम एकता जरूरी है। उन्होंने कहा की युवा एक दूसरे के धर्म का सम्मान करें व देश के लिये अपना कर्तव्य निभाएं। इस मौके पर युवराज दीक्षित, इमरान मंसूरी, सलमान सिद्दीकी, इमरान अंसारी, अर्पित यादव, अवि यादव, अमन यादव, हनी यादव, ध्रुव गुर्जर, विक्रांत सोनी, निखिल निरंजन बड़ागांव, शिवम दुबे कैंथेरी, सत्यम बड़ागांव, मोहित यादव भरसूड़ा, फानिश खान सहित कई युवा साथी मौजूद रहे।

Leave a comment