उरई। डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदाबाद में एक किसान लेंटर डलवा रहा था। अचानक निर्माणाधीन लेंटर की सटरिंग भरभराकर गिर गई। इससे लेंटर का सारा मिटेरियल भी जमीन पर गिर कर बर्बाद हो गया। पीडि़त गृह स्वामी का लगभग डेढ़ लाख का नुकसान होना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार ग्राम मुहम्मदाबाद निवासी राम सिंह गांव में ही अपनी निजी भूमि पर 500 वर्गफुट में मकान बनवा रहे थे। जिसका बुधवार को लेंटर भी डलवाया जा रहा था। तभी यकायक सटरिंग ढ़ह गई और निर्माणाधीन लेंटर का पूरा मिलेरियल नीचे गिर गया। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। गृह स्वामी राम सिंह का कहना है कि ठेकेदार ओमप्रकाश को दस हजार रुपये में सटरिंग लगाने का ठेका दिया था। गृह स्वामी का आरोप है कि सटरिंग मजबूत नहीं बनाई गई थी, इससे वह मिटेरियल का वजन नहीं सह पाई और चरमराकर गिर गई। पीडि़त ने बताया कि उन्होंने लेंटर डलवाने के लिए लेवर, कारीगर, बिल्डिंग मिटेरियल एवं सटरिंग आदि में करीब डेढ़ लाख रुपये अभी हाल ही में खर्च किए थे।

 

 

Leave a comment