उरई। गुरुवार को मेडिकल कालेज के सामने वाहन से कुचलकर पैदल जा रही एक महिला की मौत हो गई।
आज सुबह राजकीय मेडिकल कालेज के सामने एक महिला को अज्ञात वाहन ने कुचल डाला। इसके बाद वाहन रफूचक्कर हो गया। कोई वाहन और उसका नंबर नही देख पाया। राहगीरों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृत महिला का नाम सरोज (30वर्ष) पत्नी चंद्रशेखर निवासी मलूपुरा बताया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।




Leave a comment