उरई। जालौन में देवनगर चैराहे पर पुलिस ने तीस किलो प्रतिबंधित मास के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
गुरुवार को जालौन के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता को मुखबिर से जानकारी मिली कि एक युवक गौ मांस लेकर बस के इंतजार में देवनगर चैराहे पर खड़ा है। उन्होंने फोर्स के साथ पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास 30 किलो प्रतिबंधित मांस मिला। हालांकि आरोपी यह मांस गाय का होने से इंकार कर रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी असगर पुत्र रज्जाक निवासी मोहल्ला चिमनदुबे को जेल भेज दिया है।

Leave a comment