उरई। जिलें चोरों के हौसले बुलंद हैं। बुधवार की रात दो अलग-अलग वारदातों में जेवरात और नगदी सहित लाखों रुपये की चोट चोरों ने लगा दी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मगरायां में शिवकुमार द्विवेदी के घर आंधी रात के बाद घुसे चोरों ने अलमारी तोड़कर 12 हजार रुपये नगद व सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। सुबह उठने पर शिवकुमार द्विवेदी ने देखा कि उनके बड़े लड़के के कमरे की कुंडी बाहर से लगी है और सेफ खुली पड़ी है। बाद में उन्होंने कोतवाली को सूचित किया।
उधर मोहल्ला नया रामनगर में विजय सिंह निरंजन के सूने पड़े मकान में भी चोरों ने अपना कमाल दिखा दिया। वे भारी मात्रा में जेवर, नगदी उठा ले गये इस मामले की सूचना भी कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।




Leave a comment