कालपी-उरई । बीते शनिवार को कालपी कोतवाली क्षेत्र से एक लडक़ी अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। कालपी कोतवाली पुलिस ने लडक़ी व लडक़े को कन्नौज से पकडऩे में सफलता हासिल की।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कालपी कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम बीते शनिवार को प्रेम प्रसंग के चलते एक बीस वर्षीय लडक़ी को ग्राम रसूलपुर निवासी चौबीस वर्षीय युवक आवेश पुत्र रामप्रकाश धानुक उसे अपने साथ भगा ले गया। लडक़ी के पिता ने मामले की जानकारी कालपी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर गत दिवस कन्नौज जिला के भल्लूपुर गांव में दबिश दी। वहां पर ईट भट्टा पर बने कमरों से पुलिस ने लडका व लडक़ी को बरामद किया।आरोपी लडक़े ने स्वीकार किया कि लडक़ी से उसके सम्बन्ध सात-आठ माह से थे। लडक़ी गांव से भागकर उरई आयी थी।वह से हम दोनों पहले छपरामऊ गये फिर वहां से भल्लूपुर कन्नौज गये। जहां बीते सोमवार को दोनों लोगों ने मन्दिर में शादी कर ली है। बुधवार को कालपी कोतवाली पुलिस ने उन्हें भट्टे से गिरफ्तार करके ले आयी है। पुलिस लडक़ा-लडकी बरामद होने के बाद अग्रिम कार्यवाही के लिए तेजी से जुट गई है।




Leave a comment