
कालपी – उरई । नगर के टरननगंज स्थिति श्याम पैलेस कालपी में नरेन्द्र मोदी विचार मंच द्वारा विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन की मौजूदगी मे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने अशोक बाजपेयी को मंच का राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर स्वागत किया। वहीं अशोक बाजपेयी ने मंच पर बैठे लोगों को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
गुरुवार की सुबह दस बजे श्याम पैलेस कालपी में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कालपी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अशोक बाजपेयी अपने कार्य में निष्ठा व लगन के साथ लगे रहने के चलते आज राष्ट्रीय महामंत्री बनने में सफलता हासिल की है। वह राष्ट्र हित में संगठन में पद के हिसाब से कार्य करते रहे हमारी शुभकामनायें उनके साथ है। अशोक बाजपेयी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य द्वारा 22 जून 2004 को नरेन्द्र मोदी विचार मंच का गठन किया गया। हमें स्वच्छ व स्वस्थ्य भारत बनाने के लिए कार्य करना है और सभी के सहयोग से संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेगें। उन्होनें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनहित में चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। मंच पर बैठे भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबू राम तिवारी ,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लल्लूराम गुप्ता, विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन, राष्ट्रपति से सम्मानित छोटेलाल विश्वकर्मा व संघ के बड़े पदाधिकारी सुरेश उपाध्याय को अशोक बाजपेयी ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके अलावा मोदी मंच के द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महेश गुप्ता कंदौला द्वारा किया गया। कार्यक्रम आयोजक अरविन्द राठौर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंच के प्रान्तीय अध्यक्ष अरविन्द राठौर, हनी कोष्टा, सुभाष परमार, डा. प्रदीप गुप्ता, भारत सिंह यादव,रामऋषि मेहरोत्रा राजेश द्विवेदी, रामप्रकाश पुरवार,रामचरन प्रनामी,दिव्यगोपाल श्रीवास्तव, उमाकांत तिवारी, मनोज पांडेय, संदीप पांडेय, नीलाभ शुक्ला, दीपक शर्मा,राजीव पुरवार,चैन चना सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।




Leave a comment