उरई । जिला अस्पताल की इमेर्जेंसी में शराब के नशे में धुत हो कर आए 2 युवकों ने उपद्रव फैलाते हुए डाक्टर को भी पीट दिया । इस बीच अस्पताल स्टाफ के फोन कर देने से  पुलिस मौके पर पहुँच गई और उसने एक युवक को दबोच लिया । उससे भागे हुए उसके साथी की पूंछताछ की जा रही है ।

गुरुवार की रात 2 युवक शराब के नशे में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुँच कर उपद्रव करने लगे । उन्होने सामान की तोड़फोड़ शुरू कर दी जिस पर ड्यूटी कर रहे डॉ आलोक मिश्रा ने उन्हे रोका तो वे उन्होने डाक्टर के साथ झूमाझटकी कर दी । खबर मिलते ही पुलिस के आनन फानन मौके पर पहुँच जाने से उपद्रवियों का नशा उतार गया और वे भागने लगे । पुलिस ने दौड़ा कर उनमें से एक को दबोच लिया और कोतवाली ले गई ।

 

 

Leave a comment