जालौन-उरई । गुरुवार को क्षेत्र पंचायत कार्यालय में विकलांग कल्याण विभाग द्वारा आयोजित एक सादा समारोह में विकास खण्ड के दस दिव्यांगों को बीडीओ व ब्लाक प्रमुख ने ट्राई साइकिल वितरित की।

बीडीओ लोकनाथ राजपूत तथा ब्लाक प्रमुख तिलक जाटव व एडीओ समाज कल्याण ज्ञानेन्द्र राजपूत ने जिला विकलांग कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराईं गई दस ट्राई साइकिलों को एक सादा समारोह में दिव्यांगजनों को वितरित किया गया है। ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी छलक उठी। बीडीओ ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि आप लोग अपना आत्मबल मजबूत रखो तथा दिव्यांगता को बाधक न बनने दे। ट्राई साइकिल वाने वालों रामशंकर, छोटेलाल, मंगल सिंह, राम प्रकाश, माता प्रसाद, अनीस मंसूरी, सरदार सिंह, सीमा देवी, शिव कुमार, रणकेन्द्र सिंह सम्मलित है।

Leave a comment