जालौन-उरई  । अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों द्वारा बहन को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त किए जाने की शिकायत पीडि़ता के भाई ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की। वहीं, तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेशगंज निवासी अब्दुल साजिद खान ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहन शमसीन अख्तर की शादी वर्ष 2015 में अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर मुस्लिम रीति रिवाज के साथ स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हृदेशाह निवासी हमीद के पुत्र अनीस के साथ की थी। शादी के बाद कुछ समय तक तो सब ठीक ठाक रहा। इसके बाद उसकी बहन के ससुराल वालों अतिरिक्त दहेज के रूप में दो लाख रुपए मांगने शुरू कर दिए। जब उनकी मांग पूरी न हुई तो उन्होंने उसकी बहन को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। जब बहन शमसीन ने इसकी जानकारी उसे दी तो उसने कई बार उसकी ससुराल आकर ससुरालवालों को समझाया परंतु उनकी हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ। बुधवार को भी ससुराल वालों ने बहन पर मायके से रुपए लाने का दबाव बनाया। जब बहन ने असमर्थता जताई तो ससुरालियों ने उसकी बहन के साथ काफी मारपीट की। वहीं पीडि़ता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति अनीस, ससुर हमीद, सास रसीदन, देवर रहीश व नफीस के साथ ही तीन ननदों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Leave a comment