
जालौन-उरई । ईद के त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन पुलिस चौकी परिसर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति में किया गया जिसमें बिजली, पानी तथा मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई के साथ चिकित्सा व्यवस्था के मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।
ईद के त्यौहार पर किसी भी प्रकार से नगर की शांति भंग न हो, इसके लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक का आयोजन पुलिस चौकी परिसर में किया गया। बैठक के दौरान एसडीएम भैरपाल सिंह व सीओ संजय कुमार शर्मा ने लोगों की समस्याओं को सुना एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को उनके निस्तारण के आदेश भी दिए। वहीं एसडीएम ने सभी नगरवासियों से कहा कि ईद सभी मिलजुलकर मनाएं। यदि कहीं पर किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न होती है, तो इसकी जानकारी उन्हें दें। मौलाना साबिर ने रमजान के माह में नगर की ध्वस्त बिजली पानी की समस्या को उठाया तथा प्रशासन को जमकर खरी खोटी सुनाई। समाजसेवी वसीउर्रहमान सिद्दीकी, सभासद सरबी अली आदि ने भी बिजली पानी के संकट को दूर कराए जाने की मांग की। ईद पर नमाजों के समय पर पूरे दिन पानी की आपूर्ति किए जाने की मांग की। वहीं, मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई कराए जाने की मांग की। जिस पर एसडीएम ने संबंधित विभागों को तत्काल समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं, सीओ ने चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्र को तरबीह के समय मस्जिदों के आसपास पुलिस गश्त कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में डां सहन विहारी गुप्ता ने बताया कि ईद के त्योहार पर इस बार स्वास्थ्य विभाग इस बार आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था करेगा इसके लिए एक टीम पुरे दिन तैयार रहेगी। इस मौके पर तहसीलदार जितेंद्र पाल सिंह , कोतवाल संजय कुमार गुप्ता , अन्नू शर्मा , सपा नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी , सभासद विनय श्रीवास्तव, सोमिल याज्ञिक, दीपू त्रिपाठी , गजेंद्र सिंह कुशवाहा, नारायण सिंह सेंगर, इकबाल सिद्दीकी, शकील, नईम खां, प्रदुम्मन दीक्षित , मौलाना सुल्तान, नसीम सिद्दकी इसरार, इमरान, अफरोज शाह आदि सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।





Leave a comment