कोंच-उरई । एक व्यक्ति को चेक में हेराफेरी कर भुगतान निकालते बैंक कर्मियों ने पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। उक्त चेक ग्राम सभा धौरपुर के निर्मल भारत के अंतर्गत जारी की गई थी। ग्राम प्रधान और सचिव के हस्ताक्षर युक्त उक्त चेक में तीन हजार की रकम भरी गई थी जिसे आरोपी ने तीस हजार कर लिया था।

गुरुवार को इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा में दोपहर लगभग ग्यारह बजे एक व्यक्ति रविशंकर पुत्र गयादीन ग्राम सभा धौरपुर द्वारा काटी गई एक चेक लेकर आया। भुगतान काउंटर पर बैठे लिपिक ने चेक को गौर से चेक किया तो उसमें कूट रचना स्पष्टï दिखाई दी, तीन हजार के स्थान पर तेरह हजार अंकों और शब्दों में बड़ी सफाई के साथ किया गया था। लिपिक ने मामला बैंक के शाखा प्रबंधक को बताया तो प्रबंधक ने तत्काल यूपी 100 और कोतवाली पुलिस को बुला कर उस व्यक्ति को उनके हवाले कर दिया। बैंक के प्रधान रोकडिय़ा राहुल गुप्ता ने बैंक शाखा के प्रबंधक से अग्रसारित करा कर तहरीर कोतवाली में दे दी है।

Leave a comment