कोंच-उरई । सड़क पर जा रही एक बाइक में सामने से आती बाइक ने ऐसा कट मारा कि बाइक गिर पड़ी और उस पर सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गये। मिली जानकारी के मुताबिक नरेश पुत्र वृंदावन निवासी छोलापुर अपनी पत्नी रियादेवी और खजरी जालौन निवासी श्यामबाबू पुत्र काशीराम के साथ बाइक पर कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम धौरपुर जा रहे थे। जब उनकी बाइक उरई रोड स्थित नहर के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक उसमें कट मारते हुये निकल गई जिससे नरेश की बाइक गिर गई और उस पर सवार तीनों घायल हो गये जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

Leave a comment