कोंच-उरई । न्यायालय के आदेश पर तीन महीने पुराने एक मामले में दो लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। गौरतलब है कि तीन माह पूर्व 12 मार्च 2018 को गोखलेनगर निवासी कोमल कुशवाहा जो माली का काम करता था, की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मृतक के पिता ने इसे हत्या बताते हुये कोतवाली में तहरीर दी थी लेकिन उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इसे दुर्घटना मान कर रिपोर्ट लिखने से इंकार कर दिया था। मृतक का पिता हरप्रसाद पुत्र रामेश्वर कुशवाहा यह मामला कोर्ट में ले गया और कोर्ट ने 156 (3) के तहत हत्या में रिपोर्ट लिखने के आदेश कर दिये। पुलिस ने चंदन सोनी पुत्र छोटे निवासी जवाहर नगर तथा रानू माली पुत्र मुन्नालाल निवासी प्रतापनगर के विरुद्घ आईपीसी की धारा 302, 201 में एफआईआर दर्ज की है।

Leave a comment