
कोंच-उरई । बीती रात अपने घर के दरबाजे पर चारपाई डाल कर परिवार सहित सो रहे एक व्यक्ति के ऊपर मिट्टी से लदी ट्राली ट्रैक्टर समेत पलट गया जिससे वह व्यक्ति घायल हो गया। गनीमत यह रही कि ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में परिवार के अन्य सदस्य नहीं आये वरना बड़ी घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के बाहरी इलाके में पहाडग़ांव रोड स्थित महंतनगर में विजय कुशवाहा पुत्र फूलसिंह अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ चारपाई पर घर के दरबाजे पर सो रहा था। तड़के लगभग तीन बजे वहां से गुजर रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली अचानक ही पलट गई और विजय उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। विजय के भाई हमीरसिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।





Leave a comment