
कोंच-उरई । गरीबों को नित्य प्रति भोजन कराने बाली प्रमुख सामाजिक संस्था दरिद्र नारायण सेवा समिति के तत्वाधान में यहां समिति परिसर में आयोजित एक सादे समारोह के दौरान एसडीएम लल्लनराम व सीओ संदीप वर्मा ने संस्था की ओर से ईद के अवसर पर गरीब मुस्लिमों को त्योहार की बधाई देते हुये उनको नये वस्त्र भेंट कर उनकी भी ईद खुशियों से भर दी।
इस अवसर पर एसडीएम ने अपने मार्मिक उद्बोधन में कहा कि समाज के अशक्त और असहाय व्यक्तियों की मदद के लिये समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिये। कोंच की यह सामाजिक संस्था जिस तरह से गरीबों के पेट की भूख शांत करने को अपना मिशन बना कर काम कर रही है वह वास्तव में स्तुत्य है। उन्होंने यह भी कहा पीडि़त मानवता की सेवा से बड़ा और कोई भी धर्म नहीं है। सीओ ने कहा कि उत्सव और त्योहारों पर गरीबों नये वस्त्र और पकवान भेंट कर यह संस्था उनकी ईद और दीवाली खुशियों से भरने में लगी है जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाये कम है। सीओ संदीप वर्मा ने कहा कि वह नहीं जानते कि किस धर्म में दान और दूसरों की मदद के लिये क्या कहा गया है लेकिन वह मानते हैं कि समाज के कमजोर तबके की मदद से बड़ा और कोई धर्म नहीं हो सकता है। उन लोगों को संस्था से सीख लेनी चाहिये कि किस तरह से समाज के काम आया जा सकता है।
पालिका चेयरपर्सन डॉ. सरिता वर्मा की अध्यक्षता, एसडीएम लल्लनराम के मुख्य आतिथ्य तथा सीओ संदीप वर्मा,कोतवाल विनोदकुमार मिश्रा, पूर्व बारसंघ अध्यक्ष विज्ञान विशारद सीरौठिया, प्रोफेसर वीरेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य ब्रजबल्लभसिंह सेंगर आदि के बिशिष्टï आतिथ्य में संयोजित इस कार्यक्रम में पं. लल्लूराम मिश्रा एवं मौलाना मोहम्मद जावेद ने कहा कि समाज के संपन्न लोगों का काम है कि वे गरीबों और असहायों की सेवा में अपना योगदान दें तभी उनका समर्थ होना सार्थक है, जो व्यक्ति दान नहीं करता है उसका पूरा जीवन ही बेकार होता है। वस्त्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समाज के 80 गरीबों को नये वस्त्र प्रदान किये गये। संचालन आयोजक संस्था के संयोजक कढोरेलाल यादव व राजेन्द्र द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान धर्मादा रक्षिणी सभा के पूर्व अध्यक्ष केशव बबेले, गल्ला व्यापारी सुनील लोहिया, हाजी सेठ नसरुल्ला, हाजी मोहम्मद अहमद, सीताराम प्रजापति, गजराजसिंह सेंगर, सीताराम प्रजापति, श्रीकांत गुप्ता, नरेन्द्रमोहन मित्र, रामू निरंजन खैरी, राजीव अग्रवाल, मनीष भदौरिया आदि मौजूद रहे।





Leave a comment