कोंच-उरई । प्रमुख मुस्लिम पर्व ईद-उल-फितर का पर्व शांति और सौहार्द के बीच निपट सके इसके लिये प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है और छोटी से छोटी बात को नजरंदाज नहीं करने के मूड में है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को जिले के अपर जिलाधिकारी प्रमिलकुमार सिंह तथा एएसपी सुरेन्द्रनाथ तिवारी अचानक ही कोंच पहुंचे और ईदगाह ग्राउंड का जायजा लिया। वहां व्यवस्थाओं को परखा और कमोवेश संतुष्टिï का इजहार किया। कोतवाली में उन्होंने त्योहार को लेकर अधीनस्थों से अन्य व्यवस्थाओं के बाबत जानकारी ली और आवश्यक निर्देश भी दिये।

कल 16 जून को ईद त्योहार के मद्देनजर प्रशासन शांति व्यवस्था बनाये रखने के सभी संभव उपाय करने में जुटा है। जिले से कोंच कोतवाली को अतिरिक्त फोर्स भी मुहैया करा दिया गया है। इधर, शुक्रवार को एडीएम प्रमिलकुमार सिंह व एएसपी सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने कोंच पहुंच कर ईदगाह ग्राउंड का जायजा लिया। वहां मौजूद ईओ नपा बुद्घिप्रताप को उन्होंने निर्देश दिये कि साफ सफाई की माकूल व्यवस्था रहे और सुअरों के विचरण को रोकने के लिये पुख्ता प्रबंध करें। उन्होंने सदर ईदगाह अब्दुल समदखां लंबरदार से भी बातचीत की। बाद में कोतवाली पहुंच कर ईद की नमाज को लेकर पुलिस की ओर से की गई तैयारियों का जायजा लिया और त्योहार रजिस्टर की भी स्थिति देखी। उन्होंने तहसील दिवस और समाधान दिवस के भी रजिस्टर चेक किये और समस्याओं के समयबद्घ निस्तारण के निर्देश दिये। पुलिस गश्त और पिकेट को लेकर भी उन्होंने कड़े निर्देश दिये। ईद की नमाज को लेकर उन्होंने कोतवाल से जानना चाहा कि कहीं किसी तरह की दिक्क्त तो नहीं है। फिलहाल, कोतवाल ने सब कुछ ठीक ठाक बताया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि फोर्स की कोई कमी नहीं है, त्योहार बढिया ढंग से मनवाने के लिये प्रशासन पूरी तरह कटिबद्घ है। उन्होंने नागरिकों से भी प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने का आह्वïान किया। इस दौरान कोतवाल विनोदकुमार मिश्रा, जेई नपा सतीश कमल, सेनेट्री इंसपेक्टर अभयसिंह, राजस्व निरीक्षक सुनीलकुमार, एसआई योगेश पाठक, एसआई जितेन्द्रकुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a comment