*

कोंच-उरई । देवगांव में कल एक चौदह बर्षीय नाबालिग यकायक लापता हो गया जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों ने किशोर के अपहरण की आशंका जताते हुये थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम देवगांव निवासी आदित्य जाटव पुत्र अजयसिंह की किराने की छोटी सी दुकान है। गुजरे कल गुरुवार को दोपहर में वह दुकान पर बैठा था। इसी बीच शाम लगभग चार बजे उसे शौच जाने की इच्छा हुई तो वह दुकान छोड़ कर चला गया। इसके बाद से उसका कोई अता पता नहीं है। किशोर के पिता ने थाने में आईपीसी की धारा 363 में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

Leave a comment