कोंच-उरई । नदीगांव थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 120 क्वार्टर अबैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक एसआई घनश्याम सिंह गश्त के दौरान सिकंदरपुर मोड़ पर थे तभी उन्हें एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखा। पुलिस ने उसे रोक कर तलाशी ली तो उसके पास से अबैध शराब के 120 क्वार्टर बरामद हुये। पकड़े गये व्यक्ति मनोजकुमार पुत्र रामनाथ निवासी बसीठ के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा लिख लिया है।





Leave a comment