कोंच-उरई । विगत दिनों ग्राम सुनायां में कुछ लोगों ने एक युवक को बुरी तरह पीट दिया। बताया गया कि मारपीट करने बालों ने युवक पर उनकी चालीस बकरियां चोरी करने का आरोप लगाया था। जगदीश पुत्र रक्सी निवासी ग्राम सुनायां थाना कैलिया ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि गुजरी 12 जून की शाम को गांव के ही जग्गू, जुगल, जमुना, ब्रह्मïानंद आदि छह सात लोग उसके घर में घुस आये और उसके बेटे मंगलसिंह को खींच कर बाहर ले गये तथा लाठी डंडों से उसकी मारपीट करने लगे। पीछे से वह भी पहुंच गया और बेटे को मारने का कारण पूछा तो हमलावरों ने कहा कि उनकी चालीस बकरियां खेतों में चर रहीं थीं जिन्हें उसके बेटे ने गायब कर दिया है। जब उसने पिटाई का विरोध किया तो उन लोगों ने दोबारा से उसकी पिटाई कर दी। गांव के कुछ लोगों के आ जाने के बाद हमलावर धमकी देते हुये वहां से भाग गये।

Leave a comment