कोंच-उरई । कोंच तहसील के ग्राम पहाडग़ांव में पेयजल आपूर्ति हेतु विगत बर्षों में लाखों रुपए की लागत से बनाई गई पानी की टंकी नलकूप ऑपरेटर की लापरवाही के चलते शोपीस बनी हुई है जिससे ग्रामीणों को पेयजल हेतु यहां वहां परेशान होना पड़ रहा है। घरों में नलों के कनेक्शन होने के बावजूद आपूर्ति नहीं होने से पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते करीब दस दिनों से ट्यूबवेल ऑपरेटर द्वारा पंप मशीन नहीं चलाई जा रही है जिससे टंकी नहीं भर पा रही है। ग्रामीणों धु्रवनारायण, देवेन्छ्र तिवारी, जमनाप्रसाद, कल्लू, अनुरुद्घकुमार, मनोज नायक, संदीप लोहिया आदि ने विभागीय अधिकारियों से उक्त दोनों ऑपरेटरों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है।





Leave a comment