
कोंच=-उरई । सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय में बीएड एवं बीटीसी विभाग में गेस्ट लेक्चर के दौरान मोटीवेशन ट्रेनर जीपीएस यूनीवर्सिटी दिल्ली की डॉ. रश्मि ने कहा कि अच्छा शिक्षक पहले अपने आचरण और व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाये तभी वह अपने विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन दे सकेगा।
मोटीवेशन ट्रेनर डॉ. रश्मि ने कहा कि शिक्षक कक्षा में अध्यापन करते समय एकाग्रचित्त होकर अपना फ्लो बनाये रखे और हमेशा अपने आदर्श शिक्षक के अनुरूप बनने का प्रयास करे। शिक्षक फीडबैक जरूर दें और शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिये पाठ योजना के शुरू करने से पहले पूर्व ज्ञान को जोडऩा न भूलें। बच्चों में बिषय को लेकर जिज्ञासा होना स्वाभाविक है, उनकी जिज्ञासाओं को शांत करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि बच्चों की पर्सनाल्टी डेवलपमेंट के साथ साथ शिक्षकों के पर्सनाल्टी डेवलपमेंट पर भी कार्य होना चाहिये। इस दौरान बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. मृदुल दांतरे ने भी अपना संबोधन दिया जिसमें उन्होंने शिक्षण को प्रभावी बनाने के गुर सिखाये। कोऑर्डीनेटर कन्हैया नीखर, राघवेन्द्र, राधेश्याम, डॉ. सरताज खान, ब्रजेन्द्रसिंह, धीरज बुधौलिया, कदीम, मनोज श्रीवास्तव, विवेक आदि मौजूद रहे।





Leave a comment