उरई। हीट स्ट्रोक के कारण आटा थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत हो गई। पिपरायां निवासी शमशेर दुकान का सामान खरीदने कालपी गया था। वापस लौटते समय हीट स्ट्रोक के कारण वह गश खाकर गिर पड़ा। गंभीर हालत होने की वजह से उसे जिला अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Leave a comment