उरई। अलग-अलग सड़क दुर्घटानाओं के कारण कई लोगों की जान पर बन आई हालांकि अंततोगत्वा कोई जनहानि नही हुई।
आटा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरायां में स्कार्पियों के कट मार देने से बाइक खंदक में गिर जाने से मो. शमीम (55 वर्ष) और मेंहदी (28वर्ष) घायल हो गये। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुटटी दे दी गई।
उधर कदौरा में राजकीय इंटर कालेज के सामने साइड के चक्कर में खदान से मौरम भर कर जा रहा डम्फर पलट गया। जिसकी चपेट में आकर एक घोड़ा गाड़ी पिस गई। डम्फर के चालक अरविंद व सहायक कपिल भी गाड़ी के नीचे आ गये थे। लेकिन लोगों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Leave a comment