उरई। हादसे में कथित तौर पर झूठे फंसाये जा रहे आपे मालिक ने अपर पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
कोतवाली उरई क्षेत्र के राहिया निवासी लल्लू राठौर का फैक्ट्री एरिया में होटल है और वहीं से मच्छर चौराहे तक के लिए वे आपे चलाते हैं उनका कहना है कि 6 जून से 10 जून तक अस्वस्थ रहने के कारण उन्होंने आपे नही चलाया था। इसी बीच 8 जून को जयपुरा निवासी संतराम का किसी आपे से एक्सीडेंट हो गया। लेकिन विरोधियों के कहने से वह उसका नाम इस एक्सीडेंट में ले रहा है और समझौते के लिए एक लाख रुपये मांग रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ने फैक्ट्री एरिया चौकी इंचार्ज को निष्पक्ष जांच के आदेश दे दिये।





Leave a comment