उरई। गोहन थाने के बदनपुरा में गौकशी का बाजार गर्म है जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है। पुलिस पर पैसों के लालच में मुलजिमों को बचाने का आरोप लगाया जा रहा है।
बदनपुरा निवासी श्रीराम तिवारी के साथ आये ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि बदनपुरा में बहुत पहले से गौकशी होती चली आ रही है। जिस पर वर्तमान सरकार में रोक लग गई थी। लेकिन पुलिस का संरक्षण मिलने के बाद इनके हौसले बुलंद हो गये है। गत 11 जून को कई लोगों ने फिर गाय काटी जिसकी खाल, कान व पूंछ के टुकड़े और ताजा खून पुलिस ने बरामद किये। पुलिस ने इस मामले को दो छुटभइये गिरफ्तार कर रफा-दफा कर दिया। जबकि गौकशी कराने के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार रसूख वाले लोग छोड़ दिये हैं क्योंकि उनसे खासा पैसा मिल गया है। इससे लोगों में भारी आक्रोश है। किसी दिन वातावरण गंभीर रूप से खराब हो सकता है।





Leave a comment