उरई। शहर से हजारों लोगों का करोड़ों का जमा लेकर भागी चिटफंड कंपनी के दो अधिकारी डायल-100 ने दबोच लिए।
जिले में ज्यादा ब्याज का लालच देकर अवैध बैंक चलाने वाली चिटफंड कंपनियों की दुकानें बंद नही हो पा रही है। गत दिनों श्रीयूनीमैक्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की ऐसी एक चिटफंड कंपनी के एजेंटों ने पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके माध्यम से जमा कराये गये लोगों के पैसे हड़पकर कंपनी के अधिकारी फरार हो चुके हैं। इसके बाद पुलिस कंपनी के लोगों की तलाश में थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर डायल-100 ने श्रीयूनीमैक्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और उरई कार्यालय के प्रभारी को दबोच लिया।





Leave a comment