उरई। आटा थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को फांसी पर झूलने से हुई विवाहिता के मौत के मामले में मायके वालों ने आज दहेज के लिए उसकी हत्या का आरोप लगाया है।
मालूम रहे कि उक्त थाना क्षेत्र के जोराखेरा गांव में कल देर शाम मंगल की पत्नी पूनम (26वर्ष) ने फांसी लगाकर संदिग्ध परिस्थितयों में जान दे दी थी। मायके वालों के आरोप के बाद आटा पुलिस ने इस मामले में मंगल के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा 306 आईपीसी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a comment