उरई। जालौन कस्बे में औरैया मार्ग पर चुंगी नंबर 4 के पास हुए सड़क हादसे में मोटर साइकिल सवार पिता-पुत्र घायल हो गये।
शनिवार की सुबह महियाखास निवासी अर्जुन (50वर्ष) अपने पुत्र बब्बू सिंह को मोटर साइकिल पर बिठाकर जालौन आ रहे थे। ज बवह चुंगी नंबर 4 पर पहुंचे तो अज्ञात कार ने टक्कर मार दी जिससे पिता-पुत्र दोनों घायल हो गये। राहगीरों ने उनकों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। टक्कर के बाद कार चालक गाड़ी समेत फरार हो गया।
उधर जालौन के ही कोंच मार्ग पर सिकरी राजा निवासी संजय वर्मा (28वर्ष) पुत्र सरमन की मोटर साइकिल में उद्योतपुरा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका उपचार कराया जा रहा है।

Leave a comment