कालपी-उरई । कालपी का डेढ़ किलोमीटर अधूरा फोरलेन सडक़ निर्माण एक दशक से अधिक बीत जाने के बाद पूरा न होने के चलते एक बार फिर सोमवार को पूरे दिन हाइवे व मुख्य बाजार में जाम के चलते चिलचिलाती धूप में लोग बेहाल हो उठे।

देश के कोने-कोने में जाम के रूप में अपनी पहचान बना चुका कालपी से निकलने वालों को बाशिंदों को इस मार्ग पर यात्रा करने के लिए सोचना पड़ता है। यहां के लोगों के लिए नासूर बन चुका कालपी का अधूरा हाइवे निर्माण कब पूरा होगा। लोगों के लिए पहेली सी बन गई है। सोमवार को एक बार फिर हाइवे सहित नगर के मुख्य बाजार में लगे जाम ने चिलचिलाती धूप में हलाकान करके रख दिया। पूरे दिन जाम की स्थिति देखने को मिली। जाम जोल्हूपुर मोड़ से चौरा कानपुर देहात तक करीब पांच किलोमीटर लम्बा हो गया था। जाम को खुलवाने के लिए कोतवाली कालपी पुलिस मशक्कत करती नजर आती। वहीं पुलिस ने साथ हाइवे के कर्मचारी भी जाम खुलवाने को लेकर सडक़ों पर डंडा पटकते नजर आये। लेकिन लोगों को निजात नहीं मिल सका।लोग इस जाम के क्षाम में भूखे प्यासे भटकते नजर आये।

 

क्या 1 जुलाई से शुरू हो पाएगा अधूरे फोरलेन का निर्माण

अधूरे फोरलेन सडक़ निर्माण का 1 जुलाई से शुरू करने के आश्वासन के मात्र दो सप्ताह शेष बचे हैं। 2 जुलाई को चमारी टोल प्लाजा बन्द करने का आह्वान हिन्दू मुस्लिम एकता संघर्ष समिति ने किया है। हाइवे ने निर्माण कार्य की गेंद हिन्दू मुस्लिम एकता संघर्ष समिति के पाले में डाल दी। जिसमें हिन्दू समाज राजी हो गया तथा मुस्लिम समाज के लोगों मस्जिद तोडऩे की बात का विरोध कर रहे है। जिसके चलते संघर्ष समिति के लोगों ने भी अपने कदम पीछे कर रिएक्शन दिया तथा आये दिन टोल प्लाजा पर होने वाले विवाद को कम करने के लिए टोल इंचार्ज रघुवंश पाण्डेय ने सभी टोल खिड़कियों पर महिला कर्मचारियों को तैनात किया है। टोल कर्मी अपनी इस रणनीति में कितने सफल होंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Leave a comment