जालौन-उरई । शराब के पैसा न देने पर दबंगों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी तथा गोलक से 2 हजार रुपए लूट ले गए। पीडि़त ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोमवार की सुबह करीब साढे नौ बजे बाजार बंदी के दिन दुकान से सामान निकालने गए दुकानदार के साथ दो लोगों ने झंडा चौराहे पर मारपीट कर दी। मारपीट से घायल पीडि़त दुकान ने कोतवाली पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें शिकायत की है कि सोमवार तांमा निवासी विनोद कुमार पचौरी अपने साथी के साथ आए तथा शराब के लिए 500 रुपये मांगे। पैसा न देने पर विनोद कुमार ने अपने साथी के साथ मिलकर लाठी व बेल्ट से मारपीट कर दी तथा गोलक से 2 हजार रुपये निकाल ले गए।

Leave a comment