जालौन-उरई। सोमवार को उरई मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो ने स्विफ्ट में सामने से टक्कर मार दी जिससे स्विफ्ट सवार घायल हो गया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बैंक कालोनी उरई निवासी एफसीआई कर्मचारी श्याम स्वरूप तिवारी (50 वर्ष) पुत्र जगदीश प्रसाद सोमवार की सुबह ड्यूटी करने मारुति स्विफ्ट से माधौगढ़ जा रहे थे। उरई रोड पर भिटारा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से टक्कर मार दी जिससे सिफ्ट सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया किन्तु हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया है। दुर्घटना के मौका पाकर बोलेरो का चालक मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा बोलेरो के मालिक व चालक की तलाश शुरू कर दी है।







Leave a comment