
उरई। जिला जेल में विचाराधीन क़ैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई जिससे सोमवार को हड़कंप मचा रहा ।
जेलर ए एन सिंह के अनुसार अपने ही पुत्र की हत्या में बहू द्वारा दर्ज कराई गयी रिपोर्ट के आधार पर बंद शहर के मोहल्ला राजेन्द्र नगर निवासी मूलचंद्र प्रजापति ( 55वर्ष ) ने बीती रात लगभग 2 बजे शौचालय के अंदर घुस कर खुद को आग लगा ली । जब तक जेल प्रशासन को पता चला वह बुरी तरह झुलस चुका था । उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाए जाने के वाबजूद उसकी मौत हो गई ।
जेलर का कथन

मृतक को माचिस हाथ लगने के बारे में जेलर ने कहा कि जेल नियमावली में 2-3 बंदियों को बीड़ी आदि जलाने के लिए माचिस देने का प्रावधान है । समभवतया मूलचंद्र ने उन्हीं में से किसी से माचिस माँग ली होगी ।





Leave a comment