कोंच। पालिकाध्यक्षा डॉ. सरिता वर्मा ने बस स्टैंड पर पौधारोपण करते हुये कहा कि बिगड़ते पर्यावरण को सुधारने के लिये आम आदमी की सहभागिता जरूरी है। न केवल अधिकाधिक वृक्ष लगाये जायें बल्कि उनका समुचित संरक्षण संबद्र्घन भी किया जाये तभी इस विश्वव्यापी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है और प्रदूषण जैसी आपदाओं से मुक्ति मिल सकती है।
पालिकाध्यक्षा एवं समाज सेवियो ने मां पीतांवरा संकट मोचन समिति द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित होकर पौधे लगाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये समाजसेवी प्रमोद शुक्ला ने भी कहा कि पौधे लगाना तो ठीक है लेकिन उनकी देखभाल करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि कि जैसे छोटे बच्चों का लालन पालन किया जाता है ठीक उसी तरह इन पौधों की भी देखभाल जरूरी है। शिक्षक मनीष भदौरिया ने कहा कि एक पेड़ से कई लोगों को जीवन मिलता है, पेड़ लगाने से बड़ा कोई और पुनीत कार्य नहीं है। इस मौके पर अंकित तिवारी, अभिषेक सोनी, वीरेन्द्र वर्मा, देवेन्द्र वर्मा, मनीष सोनी, आरवी मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।
ग्राम देवगांव निवासी किसान प्रेमकुमार पुत्र गंगाप्रसाद जेडीसी बैंक मंडी शाखा का खाताधारक है। उसने पिछले साल 17950 रुपये का खाद बीज उठाया था और 30 जून 2017 को प्रेमकुमार ने सारा पैसा बैंक में जमा कर रसीद भी प्राप्त की ली थी। अबकी दफा उसने यूरिया और डीएपी खाद उधार ली थी जिसका पैसा 6530 वह सोमवार को जमा कराने बैंक शाखा गया तो उसके ऊपर 24480 रुपया का बकाया बताया गया, इस धनराशि में पिछला 17950 रुपया भी जोड़ दिया गया। जब उसने सचिव से कहा कि पिछला पैसा वह जमा करा चुका है जिसकी रसीद भी उसके पास है तो सचिव ने मानने से इंकार कर दिया और पूरा 24480 रुपया जमा करा लिया। किसान ने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्घ कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही की बात कही है।







Leave a comment